फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बेकरी और कंफेक्शनरी व्यवसाय की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उच्चतर शिक्षा विभाग के सौजन्य से डीएवी गर्ल्स कॉलेज के सत्कार एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में व्यवसायिक विकास एवं सत्कार उद्योग विषय पर वेबिनार करवाया गया। इस अवसर पर इंडियन क्लिनरी इंस्टीट्यूट नोएडा के सेफ डॉ. सुनील कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और छात्राओं को बेकरी व कंफेक्शनरी व्यवसाय के बारे में जानकारी दी। । वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल ने की। इस वेबिनार में 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
डॉ. सुनील कुमार ने बेकिंग प्रोडक्ट (ऑवन में तैयार बिस्कुट, बेड व केक) बनाने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सत्कार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। देश में पर्यटन क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है। मौजूदा समय में देश के कुल घरेलू उत्पाद में टूरिज्म का योगदान तकरीबन सात प्रतिशत है।
विज्ञापन

इस सेक्टर में हमारे देश के लगभग नौ फीसदी लोगों को रोजगार मिला है। जो लोग पर्यटन क्षेत्र में गाइड, फ्रंट ऑफिस मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, सत्कार प्रबंधक या होटल प्रबंधक के तौर पर काम करने वाले इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। इसके अलावा होटल, एयरलाइंस, रेलवे के क्षेत्र में कार्य किया जा सकता है। इसके अलावा खुद का व्यवसाय भी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट में टीचिंग प्रोफेशन में भी कैरियर बनाया जा सकता है। प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए बेकरी व कंफेक्शनरी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। खुद का व्यवसाय शुरू कर बुलंदियों को छुआ जा सकता है। कार्यक्रम में गृह विभाग की सहायक प्रो. पारुल सिंह, नेहा कश्यप, विभूति राणा, हॉस्पिटैलिटी विभाग की प्रो.कमलजीत, तकनीकी सहायक अनिल नंदा व इंद्रजीत कथूरिया व तविंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें