फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजन, कनिका और हरमनदीप कौर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के कॉमर्स विभाग की ओर से राष्ट्रस्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में मुल्तानी मल मोदी कॉलेज, पटियाला के छात्र राजन सेतिया, छात्रा कनिका और हरमनदीप कौर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का संयोजन वाणिज्य विभाग की प्रमुख डॉ. मधु कपूर, डॉ. हरविंद्र कौर व डॉ. रंजना मलिक ने किया। प्रतियोगिता में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को ई-प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डॉ. मधु कपूर ने बताया कि कार्यक्रम कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी व प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के मार्गदर्शन में करवाया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 34 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान पाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मुल्तानी मल मोदी कॉलेज, पटियाला के छात्र राजन सेतिया, छात्रा कनिका और हरमनदीप कौर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की अंजली, सनातन धर्म कॉलेज अंबाला की छात्रा जसनीत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की छात्रा स्नेहा, सुरभि संगल और मुल्तानी मल मोदी कॉलेज, पटियाला के छात्र अतुल गर्ग, ध्रुव सिंगला तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को ऑनलाइन ई-प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम संचालन में कोमल और दीक्षा ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें