रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना में बुधवार को डीईओ प्रेमलता ने बैठक ली। बैठक में रादौर खंड के सभी सीआरसी इंचार्ज, बीआरसी व एबीआरसी ने हिस्सा लिया। बैठक में संजीव कुमार एफएलएन कॉर्डिनेटर ने तीसरी कक्षा के लिए एफएलएन प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि एफएलएन के अंतर्गत चार खंडीय शिक्षण स्तर मौखिक भाषा विकास डिकोडिंग पठन व लेखन पर कार्य करने की जरूरत है। प्रेमलता ने कहा कि सभी सीआरसी को अपनी विजिट समय रहते पूरा करने के लिए कहा और सभी स्कूलों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। सरकारी स्कूल अलाहर के अध्यापक अनिल कुमार को निपुण हरियाणा मिशन द्वारा चलाए गए चैलेंज टीच एंड लर्न में टॉप फाइव में आने व उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र, पीएम प्रिंसिपल संगीता अरोड़ा, मुकेश रोहिल्ला, प्रवीण रोहिला सभी सीआरसी रादौर, बीआरसी, एबीआरसी आदि मौजूद रहे। संवाद