फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप की दी जानकारी

Tue, 06 May 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वती नगर। पुलिस की सेफ सिटी टीम ने मंगलवार को ऊंचा चांदना के निजी स्कूल में छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकारी दी। पुलिस की टीम ने लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही दुर्गा शक्ति एप की जानकारी दी।
टीम की एएसआई नीलम ने लड़कियों को डायल 112 की विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप लांच की गई है। दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी, इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। पुलिस टीम ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा साइबर अपराधों बारे भी जागरूक किया तथा कॉलेज की छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप और डायल-112 एप डाउनलोड करवाकर उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस की ओर महिलाओं और लड़कियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें