फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समलैंगिक लोगों को बताए कानूनी अधिकार

Fri, 19 Jun 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद एफपीआई व रेडक्रॉस के पदा​धिकारी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई) और रेडक्रॉस टीआई की ओर से प्राइड मंथ के उपलक्ष्य में समलैंगिक समुदाय के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों और सामाजिक समानता के प्रति जागरूक करना रहा।
एफपीएआई की मेडिकल ऑफिसर डॉ. आर. नैन ने प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान रक्त जांच के साथ हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, एचआईवी और वीडीआरएल की जांच भी की गई।इसके बाद अधिवक्ता मृदुल बक्शी ने प्राइड मंथ के महत्व पर प्रकाश डाला और एलजीबीटीक्यूआई समुदाय से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने उत्पीड़न, छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। इसके साथ ही आपात स्थिति में 112 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी भी दी। एफपीएआई की प्रबंधक डॉ. अंजना तलुजा ने कहा कि समलैंगिक समुदाय के लोग समाज का सम्मानित हिस्सा हैं और उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से समुदाय के प्रति संवेदनशील और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में टीआई प्रोजेक्ट मैनेजर सुनीता शर्मा ने समुदाय के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन मॉनीटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर जसबीर सिंह, काउंसलर दीपशिखा, कार्यक्रम अधिकारी शिल्पी बक्शी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें