फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वंदना तरंग में झलकी भारतीय संस्कृति

Mon, 13 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शनिवार को नृत्यांगन कला केंद्र सोसाइटी की ओर से आयोजित वार्षिक उत्सव दिव्य संस्कृति उत्सव वंदना तरंग ने भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में अंत तक दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्था के प्रशिक्षणार्थियों ने कथक सहित विभिन्न शास्त्रीय व पारंपरिक नृत्य शैलियों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। गुरु वंदना और गणेश वंदना से शुरू हुआ यह सांस्कृतिक क्रम शिव तांडव, तराना, विष्णु वंदना और दुर्गा स्तुति जैसे आकर्षक अंशों से आगे बढ़ता गया। भरतनाट्यम शैली में प्रस्तुत दुर्गा स्तुति और महिषासुर मर्दिनी वंदना ने दर्शकों को विशेष रूप से भावविभोर कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में कलाकारों ने भक्ति, भाव और अभिव्यक्ति का अद्भुत संतुलन प्रस्तुत किया।

महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार। संस्थान

महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार। संस्थान

महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार। संस्थान

महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार। संस्थान

महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें