फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रात को हुई बूंदाबांदी से दिन तापमान में गिरावट

Mon, 13 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दोपहर के समय जिमखाना रोड से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले का मौसम एक बार फिर बदल गया। शनिवार देर रात आई आंधी और फिर हुई बूंदाबांदी से मौसम बिल्कुल ही पलट गया। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई और रात को ठंड रही। सुबह भी इसका असर देखने को मिला। तेज धूप के बावजूद मौसम सामान्य बना रहा और हवा ने गर्मी का अहसास नहीं होने दिया। मौसम विभाग ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है।
शनिवार रात को आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी ने मौसम में फिर ठंडक हो गई। बूंदाबांदी के बाद बादल गरजते और बिजली चमकती रही। शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात हुई बूंदाबांदी का असर रविवार को भी देखने को मिला। इस दौरान दिन की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई। हालांकि सुबह धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ तेज होती गई। लेकिन हवा के कारण धूप का असर नहीं रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस तक रहा। हालांकि तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहा, लेकिन हवा के कारण इसका असर नहीं रहा। इस दौरान 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। इससे शाम को बाजारों में काफी रौनक रही। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने सुहाने मौसम का खूब लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विशेषज्ञों ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह तापमान बढ़़ेगा, लेकिन बादलवाई के कारण गर्मी से राहत भी रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 से 34 और मंगलवार को यह 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले चार दिन बादल छाने और कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

दोपहर के समय जिमखाना रोड से गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें