छछरौली। राजकीय माध्यमिक विद्यालय जैतपुर का प्रांगण में मामूली बारिश से पानी भर जाता है। यदि बारिश ज्यादा हो जाए तो विद्यालय प्रांगण तलाब सा नजर आता है। जिस कारण विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके साथ बारिश का पानी स्कूल के भवन से टपकता रहता है। जो कक्षाओं में गिरकर जमा होता रहा है। बरसात में राजकीय माध्यमिक विद्यालय जैतपुर के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाती है।
स्कूल परिसर में पानी जमा होने और कमरों की छत टपकने की जानकारी अधिकारियों और सरपंच को होेने के बाद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में स्कूल परिसर में पानी जमा होने से कीड़े मकौड़े व अन्य कीट निकालते रहते हैं। जिससे स्कूल में बच्चों के लिए खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव के सरपंच इरफान ने बताया कि समस्या उनके सामने आई थी। जिसके चलते लगभग दो माह पहले स्कूल परिसर में मिट्टी डलवाई गई थी। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा से मिट्टी का भराव किया जाएगा। स्कूल कलस्टर हेड मंजीत सिंह ने कहा कि उनके मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो वह जल्द ही इसका समस्या करवाएंगे।
-