फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर दंपती ने युवक से हड़पे साढ़े चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की प्रह्लादपुरी कॉलोनी निवासी युवक को विदेश भेजने के नाम पर दंपती ने उससे साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रह्लादपुरी कॉलोनी निवासी तरुण कुमार ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। आठ नवंबर 2020 को उसकी मुलाकात हरजिंदर सिंह व उसकी पत्नी राजमीत कौर से हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि वह लोगों को रोजगार के लिए विदेश भेजने का काम करते हैं। उसकी विदेश में अच्छी जानकारी है। वह भी उसके लड़के को रोजगार के लिए विदेश भेज देंगे। जिस पर करीब साढे़ चार लाख रुपये का खर्च आएगा। तरुण कुमार ने बताया कि उसने आरोपियों पर विश्वास करके उन्हें साढ़े चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके लड़के को विदेश नहीं भेजा। जब उसने इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई दल सिंह का कहना है कि आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें