फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हॉकी में थर्मल पॉवर प्लांट ने पठानकोट को हराया

Tue, 06 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मैच से पूर्व ​खिलाड़ियों का परिचय लेते मुख्य अतिथि व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला पुलिस की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को थर्मल पॉवर प्लांट के मैदान में लड़कियों की हॉकी का मैच करवाया गया। मैच थर्मल पॉवर प्लांट रतनगढ़ और पठानकोट की टीम के बीच हुआ। थर्मल पॉवर प्लांट की टीम ने 2-1 के अंतर से मैच में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में थाना सदर यमुनानगर प्रभारी शलेंद्र सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों की पालना और साइबर अपराध व ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। इसके लिए जिला पुलिस की टीमें शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों, खेल प्रतियोगिताएं व सार्वजनिक कार्यक्रम करवाकर लोगों से सीधा संवाद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने नशे से दूर रहने, सुरक्षित यातायात अपनाने तथा साइबर ठगी से सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है और नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें