फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भरी दुपहरी बाइक सवार युवकों ने महिला शिक्षक का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के झंडा चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने स्कूल शिक्षक रजनी का पर्स झपट लिया। पर्स में मोबाइल व छह हजार रुपये थे। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जगाधरी की होनियान गली निवासी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में शिक्षक हैं। दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे उसकी स्कूल से छुट्टी हुई। उसकी बेटी स्कूटी पर स्कूल से लेने आई थी। छुट्टी के बाद वह अपनी बेटी की स्कूटी पर पीछे बैठकर घर जा रहीं थीं। करीब तीन बजे वे जूते ठीक करवाने के लिए नगर निगम जगाधरी कार्यालय के बाहर झंडा चौक पर बैठे मोची के पास रुकीं।
विज्ञापन

जब वह जूते ठीक कराने लगी तो पीछे से बाइक पर दो अज्ञात युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसका पर्स छीन लिया और बाइक की गति तेज कर फरार हो गए।
पर्स में छह हजार रुपये की नकदी व मोबाइल था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें