फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आठ लावारिस शवों की अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन

Fri, 07 Mar 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिव सेवा समिति के सदस्यों ने वीरवार को हरिद्वार के कनखल स्थित गंगा घाट पर आठ लावारिस शवों की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया। समिति कई वर्षों से शहर में मिलने वाले लावारिस शवों का हिंदू रीति-रिवाज अनुसार अंतिम संस्कार करने का पुनीत कार्य कर रही है।
इसी कड़ी में वीरवार को समिति के सदस्यों ने पूरी श्रद्धा व सम्मान के साथ इन अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इस दौरान समिति के प्रमुख सदस्य पंडित श्यामसुंदर शास्त्री, विनोद, नरेंद्र, ललित मोहन, संस्था के प्रधान गुलशन धीमान उपस्थित रहे। सदस्यों ने गंगा में अस्थि प्रवाह से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजन संपन्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के प्रधान गुलशन धीमान ने बताया कि यह कार्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है बल्कि मानवता व सेवा भाव का प्रतीक भी है। समिति का उद्देश्य समाज में यह संदेश फैलाना भी है कि कोई भी व्यक्ति अंतिम समय में उपेक्षित न रहे। संस्था का मानना है कि हर व्यक्ति को सम्मानजनक अंतिम विदाई मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें