फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरगढ़ में अवैध खनन, ग्रामीणों ने नारेबाजी कर किया रोष प्रकट

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। गांव शेरगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन हावी होने से कृषि योग्य भूमि खराब होने लगी है। वहीं अवैध खनन से परेशान ग्रामीण लोग रविवार को एकजुट हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ रोष प्रकट कर जमकर नारेबाजी की। मजे की बात ये है हालांकि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन की तरफ से टीमें भी बनाई गई है, किंतु कार्रवाई केवल कागजों में हो रही। जबकि इस मामले में अवैध खनन से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि खनन विभाग को कई बार लिखित में शिकायत दे चुके हैं। उसके बावजूद भी अवैध खनन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर खनन विभाग ने अवैध खनन करने वालों पर अंकुश नहीं लगाया तो ग्रामीण अनशन पर बैठ जाएंगे। ग्रामीण कामिल नंबरदार भारतीय किसान यूनियन प्रधान, हाजी रशीद, भारतीय किसान यूनियन नेता वीर सिंह रामगढ़, इकबाल, अयूब, इलियास, आकिब हसन, जमील खान, बब्बू खान, रामकुमार, मोहसिन खान, मोहम्मद हसन व कुर्बान ने बताया कि शेरगढ़ गांव की कृषि योग्य भूमि में पिछले काफी दिनों से अवैध खनन हो रहा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों की कृषि योग्य भूमि बर्बाद हो रही है।
ग्रामीण कामिल नंबरदार ने बताया कि गांव के साथ लगती कृषि योग्य भूमि पर हो रहे अवैध खनन को लेकर प्रशासन को भी शिकायत दे चुके हैं। बावजूद इसके अवैध खनन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि गांव में ज्यादातर छोटे किसान हैं जिनके पास थोड़ी-थोड़ी जमीनें हैं। इन जमीनों में खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं जबकि अवैध खनन में जमीने बर्बाद हो रही है। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर अवैध खनन हो रहा है उसके साथ में सोम नदी बहती है। इसमें बारिश में बहुत ज्यादा पानी आता है और अवैध खनन करने वालों ने नदी के किनारे भी खोद दिए हैं। जिससे भविष्य में नदी का पानी गांव की तरफ भी रुख कर सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि वे अब इकट्ठा होकर इस मामले को लेकर गृह मंत्री अनिल विज के पास जाएंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में अवैध खनन रोकने के लिए 5 विभागों की टीम में बनाई हुई है। इन टीमों का कार्य अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करना है। शेरगढ़ और गढ़वाली में अवैध खनन की सूचना मिली है। वहां पर हो रहे अवैध खनन की जांच की जाएगी। जिस भी विभाग की लापरवाही सामने उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-जसपाल सिंह, एसडीएम, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें