फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राम-राम जपेगा तो राम मिल जाएंगे, आपे तर जाएगा...

Mon, 13 Jan 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री लालद्वारा मंदिर यमुनानगर में माता शाकुंभरी देवी का जन्मोत्सव व लोहड़ी पर्व 13 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी श्रीलाल द्वारा प्रबंधक कमेटी के स्टेज सेक्रेटरी केवल लूथरा ने दी। वहीं रविवार को मंदिर में साप्ताहिक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
भजन कीर्तन में मुख्य यजमान नरेंद्र मेहता, अंजू मेहता, पवन मेहता, प्रियांशी मेहता, सुमील मेहता एवं अक्षता मेहता रहे। इस दौरान महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। राम-राम जपेगा तो राम मिल जाएंगे, आपे तर जाएगा तू आपे तर जाएगा।
विज्ञापन

संगता दे नाल मेरा वेडा परया, घर आए भगवान दिन सोना चढ़या भजनों पर श्रद्धालु अपने आप को रोक नहीं पाए और झूमने पर मजबूर हो गए। ठंड होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन

लूथरा ने बताया कि हर रविवार को मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है।। कीर्तन के बाद लंगर भी बरताया जाता है। 13 जनवरी को सुबह माता शाकुंभरी देवी की पूजा अर्चना की जाएगी और उसके बाद भजन कीर्तन होगा। बाद में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान रमेश मेहता, पूर्व प्रधान सतपाल अरोड़ा, वरिष्ठ उपप्रधान योगेश शर्मा, सुदर्शन ऐरी, कोषाध्यक्ष सीए दविंद्र मेहता, वासुदेव वर्मा ,नरेंद्र ओबराय, दविंद्र मेहता, सोनू मेहता, बॉबी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें