फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगाधरी वर्कशॉप स्कूल बनेगा पीएमश्री विद्यालय

Mon, 13 Jan 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी वर्कशॉप जल्द पीएमश्री बन सकता है। इसके लिए विभाग की ओर से योजना का खाका तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत स्थानीय स्तर से विभाग के मुख्यालय को स्कूल के भवन, मैदान व अन्य सुविधाओं का ब्योरा भेजा गया है।
पीएमश्री स्कूलों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से स्कूलों का ब्योरा मांगा गया था, जिस पर स्थानीय अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें जगाधरी वर्कशॉप स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पीएम श्री के मानकों पर खरा उतरा। चूंकि पीएम श्री का दर्जा मिलने के बाद स्कूल में कई तरह के बदलाव व नवनिर्माण कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए पर्याप्त जगह व मैदान होना जरूरी है। ऐसे में यमुनानगर व जगाधरी शहर के स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद जगाधरी वर्कशॉप स्कूल का नाम फाइनल किया गया है। विभाग की ओर से पीएम श्री स्कूल बनाने के लिए जगाधरी वर्कशॉप स्कूल के नाम से आवेदन कर दिया गया है। यदि सब कुछ सही रहा तो नए सत्र में स्कूल पीएमश्री बन जाएगा। अभी जिले में कुल 14 पीएमश्री स्कूल हैं। सभी स्कूल शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र में हैं।
ऐसे में शहर के विद्यार्थियों को पीएमश्री स्कूल के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। जगाधरी वर्कशॉप स्कूल को पीएमश्री का दर्जा मिलने से यहां पर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। साथ ही यहां अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे जगाधरी वर्कशॉप सहित आसपास लगते मंडेबरी, कांसापुर, आईटीआई, कैंप, जम्मू कॉलोनी, पुराना हमीदा, यमुनानगर सहित जगाधरी शहर के विद्यार्थियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

पीएम श्री स्कूल का दर्जा मिलने से जगाधरी वर्कशॉप के स्कूल का विस्तार होगा। यहां कमरों की संख्या बढ़ाने के साथ आधुनिक प्रयोगशालाएं और कंप्यूटर, विज्ञान, फिजिक्स, केमिस्ट्री लैब, पुस्तकालय, कॉमन रूम, स्टाफ रूम का निर्माण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें