फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शुभ मुहूर्त निकल गया तो नहीं कराया नामांकन

Wed, 11 Sep 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंसे
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा तीसरी बार मैदान में है। मंगलवार को उन्हें नामांकन करना था। इसके लिए उन्होंने अच्छी खासी भीड़ जुटाकर शहर में रोड शो भी निकाला। इसके बावजूद व नामांकन नहीं कर पाए।
दरअसल पंडित नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से एक बजे का निकाला था। वह ठीक 12 बजकर चार मिनट पर लघु सचिवालय में पहुंच गए थे। उनके साथ पंडित भी था। उन्हें आरओ एडीसी आयुष सिन्हा के कार्यालय में नामांकन करना था। परंतु जब विधायक पहुंचे तो उनसे पहले दूसरे प्रत्याशी भी नामांकन के लिए आरओ कार्यालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके बाहर आने के लिए घनश्याम दास अरोड़ा प्रतीक्षा कक्ष में इंतजार करने लगे। एक बजे तक भी उनका नंबर नहीं आ सका। इसलिए एक बजकर चार मिनट पर घनश्याम दास बिना नामांकन किए ही लौट गए। लौटते समय उनके चेहरे पर उदासी साफ देखी जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें