फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कॉलेज के आसपास नजर आए तो होगी कार्रवाई

Wed, 07 May 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने मंगलवार को महिला थाना पुलिस के साथ विभिन्न कॉलेज व स्कूलों के आसपास घूम रहे 18 मनचलों को काबू किया। पुलिस ने उनके परिजनों से फोन पर बातचीत की। पूछताछ के बाद सभी मनचलों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा कॉलेज के आसपास मंडराते दिखाई दिए तो पुलिस कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी देने के बाद पुलिस ने मनचलों को छोड़ दिया।


पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों पर फब्ती कसने, छेड़खानी करने वाले मनचलों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। इसके लिए पुलिस को सार्वजनिक स्थानों, महिला कॉलेज, स्कूलों के आसपास गश्त बढ़ाने के आदेश दिए थे। इसी के चलते मंगलवार को जिले की विभिन्न थानों की टीमों ने महिला थाना टीम व दुर्गा शक्ति टीम के साथ मिलकर शहर के कई कॉलेज, स्कूलों का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीमों ने कॉलेज व स्कूलों के आसपास खड़े 18 मनचलों को पकड़ा। जो कॉलेज के आसपास बाइकों पर बार बार चक्कर लगा रहे थे। महिला टीम ने लड़कों के परिवारजनों से बात करवाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस टीम ने कॉलेज व स्कूलों के आसपास चाय, जूस, पेयजल आदि की दुकान करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि अपने पास बेवजह लड़कों का न बैठने दे।
विज्ञापन

पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा जिससे कि कॉलेज व स्कूलों के आसपास मनचलों पर नजर रखी जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में एक है। महिलाओं की सुरक्षा करना और उनको सुरक्षित महसूस करवाना पुलिस का कर्तव्य है। सार्वजानिक स्थानों, महिला कॉलेज, स्कूलों के आसपास महिलाओं और युवतियों पर फब्ती कसने और छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें