फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कचरा मिला तो सफाई निरीक्षक पर कार्रवाई

Thu, 10 Apr 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन नगर निगम ने सफाई व्यवस्था पर पूरा फोकस कर दिया है। इसी कड़ी बुधवार को आयुक्त आयुष सिन्हा ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सफाई निरीक्षकों को चेतावनी दी कि यदि सड़क पर कचरा मिला उन पर कार्रवाई होगी।
निगम आयुक्त सिन्हा ने कहा कि वे अपने वार्ड और मुख्य मार्गाें की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखें। सड़कों के किनारे जहां भी कचरा है, उसे तुरंत साफ कराएं। सड़कों के किनारे पड़े पत्थर, ईंट, रोडा, बिजली के क्षतिग्रस्त पोल, टूटे पेड़, टहनियां, प्लास्टिक का टूटा फूटा सामान, टूटे बोर्ड जो भी नजर आए, उसे तुरंत हटवाएं। अभियंता शाखा के अधिकारियों के साथ मिलकर सीएंडडी वेस्ट का उठान कराए।
विज्ञापन

सड़क किनारे नालों की पर्याप्त सफाई कराए। सड़कों के किनारे जमा गंदगी, झाड़ियों को साफ करें। डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए वाहन नियमित रूप से हर वार्ड, हर व्यावसायिक क्षेत्रों में जाए। साफ की गई जगह पर कचरा डालने वालों के चालान करें। सड़क पर बिना ढके प्लाई पत्ता, भूस, कुट्टी या अन्य सामग्री ले जाते समय सड़कों पर गंदगी फैलाने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करें। किसी भी मार्ग पर गंदगी नजर न आए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की तीसरी नई यूनिट का शिलान्यास करने यमुनानगर आ रहे हैं। इस सपर नगर निगम शहर को सुंदर रूप देने में लगा है। विशेष अभियान चलाकर शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने का कार्य किया जा रहा है। शहर की सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। वर्कशॉप रोड व रेलवे रोड के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। सभी चौकों को तिरंगा चुनियों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें