संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज के स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बुधवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। अंतिम मुकाबले में तृतीय वर्ष की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता खेल प्रभारी डॉ. अभिषेक धीमान के मार्गदर्शन में करवाई गई। प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न वर्षों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। द्वितीय वर्ष की टीम उप विजेता रही।
अभिषेक धीमान ने कहा कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। संस्थान निदेशक डॉ. विवेक शर्मा व अन्य फैकल्टी सदस्यों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल स्पर्धाओं में भाग लेने व खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा खेलों से विकास होता है।