फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लिव इन में रह रही पत्नी व प्रेमी से परेशान पति ने की खुदकुशी

Fri, 01 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जसबीर। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव दामला में प्रेमी के साथ लिव में रही पत्नी के साथ चल रहे विवाद से मानसिक तनाव से परेशान युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 38 वर्षीय जसबीर सिंह के रूप में हुई है। जसबीर ड्राइवर था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के चाचा संजीव कुमार ने बताया कि जसबीर की शादी करीब 15 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव डिंडाली निवासी नीतू के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक ठीक रहा। बाद में दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए। मृतक के चाचा का आरोप है कि शादी के बाद नीतू के रोहतक के गांव बुनोरथी निवासी मोहित नामक युवक से संबंध हो गए थे, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। करीब तीन साल पहले नीतू जसबीर को छोड़कर मोहित के साथ रहने लगी थी।
इस दौरान जसबीर ने कई बार उसे वापस लाने की कोशिश की। उसने लौटने से इन्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार नीतू ने अपने साथी के साथ लिव-इन रिलेशन का प्रमाण पत्र भी बनवा लिया था। इससे जसबीर मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था और समाज में हो रही बदनामी को लेकर अक्सर चिंता व्यक्त करता था।
मृतक के चचेरे भाई सोनू ने बताया कि जसबीर मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था और उसे लगातार धमकियां भी मिल रही थीं। आरोप है कि मोहित की ओर से जसबीर को डराया-धमकाया जाता था। नीतू ने 27 अप्रैल को जसबीर को फोन करके कहा था कि वह जल्द ही उसके घर आएगी और दहेज में दिया गया अपना सारा सामान वापस लेकर जाएगी।
इससे जसबीर समाज में बदनामी से डर गया और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। बुधवार की दोपहर जसबीर ने घर पर ही कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जगाधरी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर मृतक की पत्नी व मोहित पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। -लखविंद्र, जांच अधिकारी थाना सदर यमुनानगर।

जसबीर। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें