फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एचएस बोर्ड ः 22 जिलों में 19वें स्थान पर आया यमुनानगर, 84.2% उत्तीर्ण

Wed, 14 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अपना जिला गत वर्षों की तरह प्रदेश में फिसड्डी रहा। इस बार 84.21 फीसदी परिणाम के साथ यमुनानगर का 22 जिलों में 19वां स्थान आया। हालांकि गत वर्ष भी 84.79 फीसदी परीक्षा परिणाम से जिला 19वां रैंक पर था। इस बार परीक्षा परिणाम में 0.85 फीसदी की गिरावट आई। बोर्ड से जारी सूची के अनुसार 2024-25 सत्र में जिले से 8868 विद्यार्थियों हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी।
इनमें 4311 लड़कें और 4199 लड़कियां शामिल थीं। परीक्षा देने वाले 8868 विद्यार्थियों में 7519 पास हुए, वहीं 1095 रि-अपीयर व 254 फेल हो गए। परीक्षा परिणाम का प्रतिशत लगभग गत वर्ष जैसा रहा। पिछले साल जैसे इस बार भी यमुनानगर से पीछे रहे तीनों जिले भी पहले वाले हैं, जो फरीदाबाद (81.45), पलवल (75.79), नूह (45.76) है। हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा प्राइवेट देने वाले 102 विद्यार्थियों में 58 पास व 44 फेल हुए। ओपन बोर्ड की परीक्षा देने वाले 535 विद्यार्थियों में 234 पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 276 लड़कों में 109 पास हुए और 259 लड़कियों में 125 पास हुई। रिअपीयर की परीक्षा देने वाले 380 में 209 पास हुए। इनमें 245 लड़कों में 130 पास हुए और 135 लड़कियों में 79 पास हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें