फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का अहसास

Sun, 19 Oct 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी रोड पर धूप से बचने के लिए मुंह ढक कर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी दिवाली पर रविवार को गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री होने से गर्मी फिर से बढ़ गई है। अभी तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के बीच बना रहेगा। हालांकि सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है।
मौसम में उतार चढ़ाव के साथ ही शीतल पेय पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के यहां लोगों की भीड़ देखी जा रही है। गर्मी बढ़ती है तो लोगाें को गन्ने का रस, नींबू की शिकंजवी और कोल्ड ड्रिंक पीते हुए देखा जा सकता है। ऐसे बदलते मौसम में ठंडे पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए डॉक्टर भी लोगों को यही सलाह दे रहे हैं कि अब ज्यादा ठंडे पेय पदार्थों व आइसक्रीम आदि से दूरी बना लेनी चाहिए।
विज्ञापन

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. सचिन शर्मा का कहना है कि तापमान में कभी गर्मी और कभी सर्दी का एहसास लोगों को बीमार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। इससे लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि एक ही परिवार में कई-कई लोग बुखार, खांसी, जुकाम, गला दर्द व बदन दर्द से परेशान हैं। कई-कई दिन तक दवाई खाने के बाद भी लोगों को आराम नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

इससे लोगों का अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। ठंडे पदार्थों से गला खराब हो सकता है। साथ ही खांसी, जुकाम का भी सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह का गर्मी-सर्दी वाला मौसम चल रहा है इसमें खास सावधानी बरतने की जरूरत है, यदि एक-दो बार दवा लेने से आराम न हो तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से चेकअप कराना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें