संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारन में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सरस्वतीनगर करनैल सिंह संधावा ने किया। विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्र देखकर कहानी लिखना प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर की हरप्रीत कौर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारन की पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्यालवा की छात्रा कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर की तनीषा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारन छात्र मन्नत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर की छात्रा तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दृश्य घटना वर्णन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर की छात्रा जन्नत व राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी गुजरान की छात्रा आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर के छात्र विहाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुंदियाना की छात्रा सोनाली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंभौल की छात्रा मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर के छात्र युवराज, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सरस्वतीनगर की छात्रा खुशबू शर्मा, राजकीय उच्च विद्यालय ऊंचा चांदना की मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।