फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होमगार्ड पर रॉड से किया हमला, आरोपी को पकड़ ले जा रही पुलिस टीम से हाथापाई

Tue, 22 Apr 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ एक व्यक्ति ने नशे की हालत में रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में होमगार्ड का सरकारी फोन टूट गया। पुलिस की टीम जब आरोपी व्यक्ति को गाड़ी में बिठाने लगी तो आरोपी के पिता व बेटे ने भी उनके साथ हाथापाई कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना गांधी नगर के एसपीओ जगजीत सिंह ने बताया कि वह डायल 112 की गाड़ी पर तैनात है। रविवार रात को उसके साथ होमगार्ड ललित कुमार के साथ ड्यूटी पर था। रात करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि आदर्श नगर कॉलोनी में सुरजीत सिंह नशे की हालत में घरवालों के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी सुरजीत को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी ने नशे की हालत में होमगार्ड ललित पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी ने रॉड ललित के हाथ पर मारी। जिससे उसका सरकारी फोन टूट गया। आरोपी ने दूसरा वार ललित की टांगों पर किया। इसके बाद वे दोनों पीछे हट गए और गांधी नगर थाना प्रभारी को मामले की फोन पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस थाने से एसआई जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी नशे की हालत में अपने ऊपर ही चोट मारने लगा। किसी तरह उन्होंने उसे काबू किया। जब वह आरोपी को पकड़कर गाड़ी में बिठाने लगे तो सुरजीत सिंह का पिता महेंद्र सिंह व उसके बेटे मयंक पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। आरोपियों ने उनसे अभद्रता की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। वह आरोपी सुरजीत सिंह को गाड़ी में बिठाकर थाने ले आए और मामले की शिकायत दी। गांधी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें