फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वेतन न मिलने पर एचकेआरएन कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की। इस दौरान महीने की सात तारीख तक वेतन देने और जॉब सुरक्षा की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान प्रवीण प्रजापत ने कहा कि जिले में निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इस बार वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को काली दिवाली मनानी पड़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए और हर महीने की सात तारीख तक वेतन दिया जाए। इसके अलावा एचकेआरएन कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा भी प्रदान की जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान हिमांशु वाल्मीकि, कमल कश्यप, संदीप सैनी, अमरजीत कबीर, गुरमीत कुमार, सतविंद्र, नवीन सैनी, संजीव कुमार और शुभम धीमान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें