फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गीता जयंती महोत्सव में दर्शाया जाएगा टोपरा कलां का इतिहास

Mon, 11 Dec 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में इस पर पर्यटक टोपरा कला के इतिहास से भी रूबरू हो सकेंगे। इसके तहत महोत्सव में प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें अशोक स्तंभ का 2500 साल पुराना इतिहास और बौद्ध विरासत भी दर्शाई जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। विदित हो कि यह पहला मौका होगा जब गीता जयंती महोत्सव में टोपरा कला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। इससे पहले जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मेहमानों के सामने भी टोपरा कलां का जिक्र किया था।

गौरतलब है कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में स्थापित अशोक स्तंभ 2500 साल पहले सम्राट अशोक यमुनानगर खंड रादौर के गांव टोपरा कलां से तोड़ कर दिल्ली ले गया था। इस 27 टन वजनी स्तंभ को यमुना नदी के रास्ते कोटला नई दिल्ली ले जाया गया। इस स्तंभ को मिनारे-ए-ज़रीन भी कहा जाता था, जिसका अर्थ है सोने का स्तंभ। तुगलक काल के इस्लामी पाठ में यह उल्लेख किया गया है कि यह हरियाणा के सभी अशोक स्तंभों में सबसे चमकीला स्तंभ था। इतना ही नहीं टोपरा कलां में बौद्ध विरासत व हड़प्पा कला के समय के प्राचीन बर्तन और सिक्के भी मिल चुके हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में प्रदर्शित करने की तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

गीता जयंती में टोपरा कलां के इतिहास के बारे में प्रदर्शनी लगाने की तैयारी है। यह पहली बार होगा जब प्रदर्शनी लगाई जाएगी। टोपरा कलां गांव में सालों पुराना इतिहास समाया हुआ है। पुरातत्व विभाग भी केंद्र से मंजूरी लेने के बाद यहां बड़े स्तर पर खोज की तैयारी कर रहा है। ऐसे में प्रयास होगा कि यहां के इतिहास और महत्व से सभी को रूबरू कराया जा सके।
-सिद्धार्थ गौरी, जनरल सेक्रेटरी, बुद्धिस्ट फोरम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें