फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हिंदू स्कूल के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 20 Jul 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कोच के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।  स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हिंदू एएस वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के खिलाड़ियों ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड से संबद्ध डीएवी संस्था की क्लस्टर स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार किया है। टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोश किया है।
अंबाला में आयोजित फाइनल मैच में हिंदू स्कूल की टीम ने अंबाला के सोहन लाल डीएवी स्कूल की टीम को दो सीधे सेट में हराकर यह जीत हासिल की। कोच ठाठ सिंह ने बताया कि इस मुकाबले में उनकी टीम ने अंबाला की टीम को 21-15 तथा 21-16 से पराजित किया। इस टीम में रीतिक, सौरभ, अमृत, अभिषेक, तरुण व माशूक शामिल रहे। प्रिंसिपल दिव्या बाली ने टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों व कोच को बधाई देते हुए आगामी खेलों में भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत ने युवाओं को क्रिकेट किट प्रदान की
साढौरा। रतौली की पंचायत ने ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मुफ्त क्रिकेट किट प्रदान की है। सरपंच यासीन अली ने बताया कि इस तरह की पहल से युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ता है और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं। गांव की दो एकड़ जमीन में मिट्टी का भराव करवाकर पंचायत ने इसे खेल मैदान के तौर पर विकसित कर दिया है। यहां सुबह-शाम गांव के युवा खेलों का अभ्यास करते हैं। इस दौरान पंच दिलशाद, इस्लाम, साजिद व संजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें