फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में मनाया गया हिंदी दिवस

विज्ञापन
सरकारी स्कूल अलाहर में विजेता बच्चों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में मनाया गया हिंदी दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर के शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
मून स्टार प्री स्कूल में हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रिंसिपल पूजा माटिया ने बताया कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हम अपने मन के भावों को जितनी सरलता से अपनी मातृभाषा में व्यक्त कर सकते हैं, उतना किसी अन्य भाषा में नहीं कर सकते।
विज्ञापन

वहीं लाइक पब्लिक स्कूल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा पहली से 12वी तक के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल की चेयरपर्सन मंजू रानी ने बताया कि देश में 77 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो हिंदी भाषा बोलते हैं। 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान में हिंदी भाषा को राजभाषा के रूप में स्थान दिया गया था।
इसी तरह महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित लेखन प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से कक्षा 12 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों से हिंदी में करोना महामारी, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत आदि विषयों पर लेख लिखवाए गए। प्रतियोगिता में विदुषी, सानवी, हर्षिता और शगुन पोल प्रथम रहे। वहीं अंशुल, कनिष्ठा, मन्नत, जया, आरजू, पारुल द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य अरुणा शर्मा, प्रबंधक डॉ. सुदेश बंसल ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में हिंदी प्रवक्ता भगवती शर्मा की देखरेख में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कविता पाठ में 12वीं आर्ट की छात्रा वंशिका प्रथम, 11वीं नॉन मेडिकल की छात्रा रश्मि द्वितीय व विपुल तृतीय स्थान पर रहे। नारा लेखन में दसवीं कक्षा की छात्रा नैना प्रथम, 12वी आर्ट की छात्रा शालू द्वितीय स्थान व दसवीं की छात्रा संध्या तृतीय स्थान पर रहीं। अंताक्षरी में 12वीं आर्ट की छात्रा नैंसी को प्रथम, 10वी का विशु को द्वितीय व नवीं की छात्रा अपेक्षा को तृतीय स्थान मिला। निबंध लेखन में 11वीं कक्षा की छात्रा वंशिका प्रथम, स्थान पर रही द्य और दसवीं की छात्रा अम्मू द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने हिंदी के सम्मान में नारे लगाए और कविताएं सुनाईं। बच्चों ने कार्ड व चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साथ ही भाषण प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाए। स्कूल के चेयरमैन अनिल कांबोज ने सभी को हिंदी दिवस का शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल अंजू गुलाटी, वाईस प्रिंसिपल रजनी शर्मा, रंजना, सोनिया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें