फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 119 चोरियों का का आरोपी हीरा चार दिन के रिमांड पर

Wed, 22 Apr 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हीरा पहाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने का आरोपी हीरा पहाड़ी एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। यह शातिर अब चार दिन के पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान शहर में हुई कई अनसुलझी चोरियों के मामलों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। आरोपी हीरा पहाड़ी पर 119 मामले दर्ज है।
पुलिस के एंटी बर्गलरी सेल के इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि आरोपी हीरा पहाड़ी के खिलाफ कुल 119 चोरी के मामले दर्ज हैं। इनमें से 84 मामलों में उसे सजा भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वह अपराध से तौबा नहीं कर पाया। यही कारण है कि वह बार-बार जेल जाने के बाद भी चोरी की घटनाओं में सक्रिय बना रहा।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर जांच के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार भी पहुंची है। वहां से घटना से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आरोपी ने चोरी का कुछ सामान बाहर के इलाकों में छिपा रखा है या उसे ठिकाने लगाया है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में हीरा पहाड़ी ने कुछ वारदातों के संकेत दिए हैं, जिससे जांच को नई दिशा मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और उससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है। खासकर हाल के महीनों में हुई चोरियों के मामलों में उसके शामिल होने के सुराग मिल रहे हैं। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चोरी के नेटवर्क और उसके सहयोगियों तक भी पहुंचा जा सकता है। जिससे शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें