फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परिवार पहचान पत्र, पेंशन की सर्वाधिक शिकायतें

Wed, 22 Apr 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव मारवा कलां में जनता दरबार में अ​धिकारी को अपनी समस्या बताती महिला। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। खंड के गांव मारवा कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनता दरबार एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम के तहत सायं पांच बजे से रात्रि ठहराव के दौरान भी एडीसी नवीन आहूजा ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों का निस्तारण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

शिविर में ग्रामीणों ने परिवार पहचान पत्र में आय सुधार, बुढ़ापा पेंशन लगवाने, बीपीएल कार्ड बनवाने, आयुष्मान कार्ड, पक्का मकान, गली की मरम्मत, श्मशान घाट का रास्ता पक्का कराने और वाटर कूलर लगवाने जैसी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इसके अलावा भूमि की मलकियत तस्दीक, कॉलोनी दिलवाने और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी प्रमुख रूप से उठाए गए।
मारवा कलां निवासी रामकाली, महंगा राम, रघुबीर, सुनीता, शकुंतला देवी, फूलवती समेत कई लोगों ने परिवार पहचान पत्र में आय संबंधित त्रुटियां ठीक कराने की मांग रखी, जबकि सुरेशो देवी, बालकिशन और लाजो देवी ने बुढ़ापा पेंशन शुरू करवाने की गुहार लगाई। कई अन्य ग्रामीणों ने बीपीएल कार्ड और आवास संबंधी समस्याएं भी सामने रखीं। अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया।
विज्ञापन

शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, सीईओ जिला परिषद सुशील कुमार, डीएसपी राजीव मिगलानी, जीएम रोडवेज संजय रावल, मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें