फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मकान में करना था शिफ्ट, उससे पहले दो बेटों की जिंदगी छीन ले गई बारिश

विज्ञापन
गांव सारण में निर्माणाधीन राजेश का मकान। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हाल ही में बीमार राजेश की पत्नी डिंपल ने नया मकान बनवाया था। काम बचा होने की वजह से उन्होंने उसमें शिफ्ट नहीं किया था। नए घर में शिफ्ट होने से पहले ही पुराने मकान की कच्ची छत उनके लिए काल बन गया। बता दें कि दो दिनों से हो रही बारिश ने भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हो लेकिन यमुनानगर के कस्बा थाना छप्पर के गांव सारन में एक परिवार के दो चिराग इस बारिश की भेंट चढ़ गए। सारन निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी डिंपल व दोनों बेटे गौरव और सौरव के साथ सो रहा था। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि जिस छत के नीचे वह बारिश से बच कर सोया हुआ है, वही उसके दोनों मासूम बेटों की जिंदगी ही छीन लेगी। दो मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

बीमारी से पीड़ित है राजेश, पत्नी डिंपल मजदूरी करके चलाती है घर का खर्च : घर के मुखिया राजेश हैं। राजेश ही लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उनकी पत्नी डिंपल दिहाड़ी मजदूरी करके घर का खर्च चलाती है। बीते साल डिंपल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए आवेदन किया था। हाल ही में उसने मकान बनवाया। लेकिन अभी उसमें शिफ्ट नहीं किया गया था। नए मकान में शिफ्ट होने से पहले ही उनके साथ ये हादसा हो गया और दो मासूमों के नन्हें कदम नए मकान में प्रवेश करने से पहले ही उठ गए।
दो मासूमों की मौत के बाद गांव में मातम छाया : एक परिवार के दो चिरागों के बुझ जाने के बाद परिजनों व रिश्तेदारों को रो रोकर बुरा हाल था। परिवार के साथ ग्रामीणों ने भी सहानुभूति दिखाई। ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार की तरह गांव में कई ऐसे और भी लोग हैं, जिनके घर की छत कच्ची है।
विज्ञापन

क्या कहते है सरपंच : सारण गांव की सरपंच ने बताया कि सूचना मिलते ही वह परिजनों से मिले थे। राजेश कुमार के नाम से कॉलोनी पास हो रखी है। जिस पर मकान का काम चल रहा है। जो अंतिम चरण में है। इसके अलावा जो भी मदद होगी वह भी की जाएगी।
विज्ञापन

दो बच्चों की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचा था। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले के दिया गया है।
ललित कुमार, प्रभारी, थाना छप्पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें