फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक हफ्ते नहीं सताएगी लू, मिलेगी राहत

Sun, 18 May 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आगामी एक सप्ताह तक जिले के लोगों को लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच बना रहेगा। तीन दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था। इससे लग रहा था कि लोगों को कई दिनों तक लू की मार झेलनी पड़ेगी।
बीच-बीच में हो रही बूंदाबांदी व तेज हवाओं से लोगों को काफी राहत मिल रही है। एक दिन पहले हुई बारिश की वजह से लोगों को लू का तो सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन गर्मी जरूर महसूस हुई। गर्मी से बचाव के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। धूप में चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर चलते हुए भी लोग पेड़ों की छाया से थोड़ी राहत पाते हैं। गर्मी की वजह से शहर के पार्कों पर भी असर देखा जा रहा है। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक न के बराबर ही लोग पार्कों में पहुंच रहे हैं। शाम को जब मौसम में थोड़ी ठंडक लौटती है तो माता-पिता अपने बच्चों व वरिष्ठ नागरिक आते हैं। मौसम विभाग की माने तो आगामी सप्ताह में बूंदाबांदी हो सकती है। साथ में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इससे तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें