फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी से हालत खराब, सात डिग्री चढ़ा पारा

Sat, 16 May 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए महाराणा प्रताप चौक पर छतरी के नीचे खड़े होकर यातायात नियंत्रित करता कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में मौसम एकदम पलट गया है और गर्मी काफी बढ़ गई है। बुधवार को बारिश से जो राहत मिली थी, वह काफूर हो गई है। इसके बाद तेजी से बढ़े तापमान ने लोगों की हालत खराब कर दी है।
पिछले दो सप्ताह की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले सप्ताह पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। शुक्रवार सुबह से ही सूरज ने तीखे तेवर देखने शुरू कर दिए थे। तेज धूप से सुबह 10 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ा। दोपहर को धूप और प्रचंड हो गई, जिसने लोगों को घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया। चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए लोग घरों में ही रहे और बेहद जरूरी काम से बाहर निकले। इससे दोपहर को शहर की सड़क व मुख्य बाजार वीरान नजर आए। बाजार में ग्राहक न होने से दुकानदार भी खाली बैठे रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि मंगलवार तक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा है है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें