फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी और उमस ने किया बेहाल, आज से तीन दिन बारिश के आसार

Wed, 01 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में मंगलवार को छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में मंगलवार को भी लोगों को प्रचंड गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान रहे। दोपहर में बीच-बीच में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। उमड़ कर आए बादलों ने लोगों को धूप से तो थोड़ी राहत दी, लेकिन तब तक उमस ने बेहाल करके रखा। लोगों का शरीर पसीने से तरबतर रहा।
जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

बादल उमड़ कर आने से जिले के तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। हालांकि यह नाकाफी है, क्योंकि लोगों को गर्मी से राहत बिल्कुल भी नहीं मिल रही।
सुबह होते ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगती है। गर्मी की वजह से ही बाजार में शीतल पेय पदार्थों की दुकानों व रेहड़ियों पर एक बार फिर से भीड़ लगने लगी है। परंतु इनसे ज्यादा देर तक राहत नहीं मिलती। थोड़ी देर के बाद फिर से गर्मी दिक्कत बढ़ा देती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इस सप्ताह में बारिश होने की संभावना है। दो-तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

बारिश की आशंका से चिंता में डूबे किसान

मंगलवार को कई जिलों में बारिश होने से जिले के किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे किसानों को भी बारिश होने का खतरा सता रहा है। क्योंकि बारिश का सीधा असर धान की फसल पर पड़ेगा। बारिश व हवा के खेत में बिछने का खतरा है। साथ ही बारिश से धान की कटाई भी प्रभावित हो सकती है। वहीं जो धान अनाज मंडियों में आया है उसके भी भीगने का खतरा है। पहले ही मंडियों में धान सुखाने की पर्याप्त जगह नहीं है। खेतों से लाए गए धान में नमी की मात्रा कम करने के लिए मंडियों में सुखाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें