फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महागौरी की आराधना संग पूजी गईं कन्याएं

Wed, 01 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव तेजली में पूजन के लिए घर पर आई देवी स्वरूप कन्याएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों व घरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी और देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने देवी मां को भोग लगाकर और नौ कन्याओं को भोजन कराने के बाद व्रत खोला, वहीं घरों पर लगाई गई खेत्री का नदियों व नहरों में विसर्जन किया।
अष्टमी पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ जगाधरी के देवी भवन मंदिर में रही। यहां अलसुबह से दोपहर तक भी श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर के लेकर कई बार श्रद्धालुओं की कतार बाहर बाजार तक पहुंच गई। यमुनानगर के रेलवे स्टेशन समीप स्थित श्री मूर्ति देवी मंदिर में भी सुबह व शाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नजारा मॉडल टाउन के सनातन धर्म मंदिर, मॉडल कॉलोनी के रामजी की कुटिया, यमुना गली स्थित मां भगवती मंदिर, कैंप के सनातन धर्म मंदिर, गीता भवन मंदिर, शिव मंदिर, शनि मंदिर, छोटी लाइन स्थित जंगला वाली माता मंदिर, श्री आदि बद्री व गांव भगवानपुर के मंत्रा देवी मंदिरों व जिले के अन्य देवी मंदिरों में रहा।श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में कड़ी-चावल, छोले-पूरी, हलवा व अन्य पकवान बनाकर देवी मां और देवी स्वरूप नौ कन्याओं को भोग लगाया और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं विदा करते समय दक्षिणा व उपहार दिए।

गांव तेजली में पूजन के लिए घर पर आई देवी स्वरूप कन्याएं। संवाद

गांव तेजली में पूजन के लिए घर पर आई देवी स्वरूप कन्याएं। संवाद

गांव तेजली में पूजन के लिए घर पर आई देवी स्वरूप कन्याएं। संवाद

गांव तेजली में पूजन के लिए घर पर आई देवी स्वरूप कन्याएं। संवाद

गांव तेजली में पूजन के लिए घर पर आई देवी स्वरूप कन्याएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें