फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 206 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

Thu, 25 Sep 2025 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूड़िया में स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 206 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रमिता की अगुवाई में शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने शिरकत की। राजेश सपरा ने कहा कि स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर 2025 से दो अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान मुख्य रूप से महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रमिता ने कहा कि शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। उनको प्रोटीन युक्त आहार दिया गया। इसके अतिरिक्त आयुष सेवाएं भी प्रदान की गईं। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। मौके पर पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री गौरव भाटिया, रिम्पल, संजय शर्मा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें