फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हमला कर गंभीर रूप से किया घायल

Sun, 04 Jan 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। राजाराम काॅलोनी में कुलवंत सिंह के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 निवासी मनोज गुर्जर, अभिषेक व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुलवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने पहले उनके अग्रसेन चौक जगाधरी स्थित कार्यालय पर तोड़फोड़ की। 31 दिसंबर को पार्टी करने को लेकर कहासुनी में फिर हमला किया गया। इसके बाद घर पर आकर हमला किया। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन


युवक को डंडों से पीटने का आरोप
यमुनानगर। शहर की अशोक विहार काॅलोनी में रवि कुमार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रवि ने पुलिस को बताया कि वह झंडा चौक पर किसी काम से गया था। जहां युवकों के साथ उसकी बहस हो गई। उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शहर जगाधरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सट्टा खेलने के आरोपी को किया काबू
साढौरा। साढ़ौरा पुलिस टीम ने सट्टा खेलने के आरोप में गाव मिर्जापुर निवासी सतीश कुमार को 10 हजार 200 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सतीश के विरुद्ध जुआ अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रबंधक प्रमोद वालिया ने बताया कि सतीश कुमार को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी सतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


शराब की 14 बोतल सहित आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने एक व्यक्ति को शराब की 14 बोतल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि लाल विहार कॉलोनी जगाधरी निवासी इंद्रजीत महाराज उर्फ निरंजन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें