फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टेनिस में हरियाणा के देवांश, यूपी की सिद्धि ने जीती ट्रॉफी

Fri, 12 Sep 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता को सम्मानित करतीं महापौर व उप​स्थि​त अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की दो दिवसीय सुपर सीरीज का अंडर-14 टूर्नामेंट शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह टूर्नामेंट तेजली खेल परिसर में जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की सिद्धि पांडे व हरियाणा के देवांश कांबोज ने सुपर सीरीज विजेता का खिताब अपने नाम किया।
पहले दिन की प्रतियोगिता में महापौर सुमन बहमनी मुख्यातिथि रहीं। दूसरे दिन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा लड़कों के मैच में मुख्यातिथि रहे।लड़कियों का अंतिम मुकाबला उत्तर प्रदेश की सिद्धि पांडे और उत्तराखंड की पूर्वी पटवा के बीच खेला गया। दोनों के बीच जीत के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले में सिद्धि पांडे ने पूर्वी पटवा को 4-6, 6-2, 6-3 से हराकर सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया। महापौर सुमन बहमनी से सिद्धि पांडे को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि लड़कियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खेलों में भाग लेकर लड़कियां अपना भविष्य बना सकती हैं।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को हरियाणा के देवांश कांबोज और उत्तराखंड के आरुष संगल के बीच अंतिम मैच खेला गया। दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुई।देवांश ने आरुष को 6-1, 6-2 के अंतर से हरा कर सुपर सीरीज खिताब जीत लिया। मुख्यातिथि राजेश सपरा ने विजेता व उपविजेताओं को सम्मानित किया। राजेश सपरा ने कहा कि अनुशासन और समर्पण खेल की सबसे बड़ी ताकत है। बच्चे, किशोर व युवा खेलों को अपनी दिनचर्या बनाकर अपना भविष्य बदल सकते हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट निदेशक आदित्य चावला के नेतृत्व में करवाया गया। एआईटीए के रेफरी हिमांशु मलिक ने टूर्नामेंट करवाया। वित्त उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन का लक्ष्य टेनिस खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है। इस दौरान पूर्व जिला खेल अधिकारी राजेंद्र गुप्ता, दीपक सोंधी, आशीष गर्ग, अदीप सिंह, जगमीत सिंह, हरविंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, राज चावला, डॉ. अनुपम चोपाल, राहुल विज, कोच विशाल शर्मा, कोच ललित टंडन, कोच गगनदीप, कोच सचिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें