फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में हरियाणा के युवक की मौत: टोरांटो जाते समय ट्रक से टकराई कार, माता-पिता का इकलौता बेटा था उधम

Fri, 27 Feb 2026 10:25 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

परिवार ने बताया कि उधम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था। उसने परिवार के साथ खुशियों के पल बिताए थे और इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर जिले के 24 वर्षीय युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान उधम प्रीत सिंह (24) पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी छोटा मॉडल टाउन, यमुनानगर के रूप में हुई है। उधम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वर्ष 2021 में वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और इस समय ब्रंपटन में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ काम भी कर रहा था।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, उधम के पिता गुरविंद्र सिंह शहर में “सिंह कलर लैब” के नाम से फोटोग्राफी का व्यवसाय करते हैं। बेटे के बेहतर भविष्य और सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने वर्ष 2021 में अपनी जमीन बेचकर लाखों रुपये खर्च किए थे। परिवार का कहना है कि उधम बचपन से ही विदेश में पढ़ाई कर आगे बढ़ने का सपना देखता था और उसी दिशा में मेहनत कर रहा था।

दोस्त के साथ टोरांटो घूमने निकला था, आमने-सामने की टक्कर
जानकारी के मुताबिक, वीरवार को काम से दो दिन की छुट्टी मिलने पर उधम अपने एक दोस्त के साथ कार में सवार होकर टोरांटो घूमने जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे जब वे टोरांटो के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के तुरंत बाद उधम प्रीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके साथ बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देर रात मिली सूचना, शव भारत लाने की मांग
हादसे की सूचना भारत में परिजनों को देर रात मिली। जैसे ही परिवार को बेटे की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

परिवार ने बताया कि उधम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था। उसने परिवार के साथ खुशियों के पल बिताए थे और इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बना रहा था। हादसे से एक दिन पहले बुधवार रात उसकी पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी। वह बेहद खुश था और दोस्त के साथ टोरांटो जाने की योजना के बारे में बता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें