फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आदिबद्री में पुजारियों व हिंदू संगठनों ने हिमाचल का रास्ता किया बंद, कहा- मंदिर से नहीं जाने देंगे

Fri, 19 Apr 2024 07:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पुजारी बोले कि अब किसी को मंदिर के रास्ते से हिमाचल नहीं जाने देंगे। ईद के दिन मंदिरों में बवाल हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा था। 
विज्ञापन
रास्ता बंद करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में श्री आदिबद्री स्थित मंदिरों में ईद के दिन पुजारियों से अभद्रता, धमकाने व प्रसाद को पांव से कुचले का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुजारियों द्वारा एसडीएम व डीसी को शिकायत दी गई थी, लेकिन आरोप है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे खफा होकर शुक्रवार को आदिबद्री मंदिरों के नजदीक से हिमाचल प्रदेश को जाने वाले रास्ते को पुजारियों, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व श्रद्धालुओं ने बंद किया।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश जाने वाले रास्ते पर पत्थर लगाकर रेत व सीमेंट से चिनाई कर दी गई है। हिंदू संगठनों ने कहा कि अब किसी को भी आदिबद्री मंदिरों के पास से हिमाचल जाने नहीं दिया जाएगा और न ही दूसरी तरफ से आने दिया जाएगा। रास्ते का प्रयोग केवल मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

आदिबद्री स्थित मंदिर के महंत विनय स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि श्री आदिबद्री मंदिर के समीप पूरा क्षेत्र सरकारी कागजात में मंदिर के नाम है। आदिबद्री मंदिर के समीप से कोई भी रास्ता हिमाचल प्रदेश को नहीं जाता। केवल एक रास्ता मां मंत्रा देवी के लिए जाता है। जिसका आगे जाकर हिमाचल में जाने के लिए प्रयोग किया जाता है जो की सही नहीं है।

महंत ने बताया कि इस रास्ते का प्रयोग शरारती तत्वों द्वारा मादक पदार्थों को हरियाणा से हिमाचल व हिमाचल से हरियाणा में आने जाने के लिए किया जाता है। श्री आदिबद्री मंदिर में आए दिन कोई न कोई धार्मिक समारोह व भंडारे का आयोजन चलता रहता है।

शरारती तत्वों द्वारा मादक पदार्थों सहित अपने वाहन को धार्मिक कार्यक्रमों के बीच से निकाल कर इस रास्ते से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करते हैं जो सही नहीं है। कहा कि आदिबद्री मंदिर से हिमाचल में जाने के लिए कोई भी सरकार द्वारा मान्य रास्ता नहीं है।

श्रद्धालुओं, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हिमाचल में जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर कर दिया गया है। महंत ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को भी मामले की गंभीरता को देखते हुए इस रास्ते में वाहनों व लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगानी चाहिए। पुलिस द्वारा हिमाचल में हरियाणा के बॉर्डर के समीप गश्त की जानी चाहिए।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
महंत विनय स्वरूप ब्रह्मचारी के अनुसार ईद के दिन समुदाय विशेष के तीन युवक हाथों में बीयर की बोतलें लेकर आदिबद्री में मंदिर के पास पीने के लिए पहुंचे थे। जिन्हें वहां मौजूद श्रद्धालुओं व आसपास के ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। इसका बकायदा लोगों ने वीडियो भी बनाया था। आरोप है कि तीनों युवकों ने लौट कर इस बारे में अपने समुदाय के लोगों को बताया। जिस पर दर्जनों बाइकों पर सवार होकर सैकड़ों लोग जूते पहन कर आदिबद्री के मंदिर परिसरों में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने पुजारियों को धमकाया। यहां तक की मंदिर के भोग के प्रसाद को भी अपने पांवों से कुचल दिया था। परंतु पुलिस ने समुदाय विशेष के युवकों की शिकायत पर वीडियो बनाने वालों पर ही मारपीट व धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद हिंदू संगठनों की बैठक आदिबद्री में हुई। जहां गंगा जल छिड़क कर मंदिरों का शुद्धिकरण किया गया। साथ ही समुदाय विशेष पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को शिकायत भी दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें