केजरीवाल ने कहा कि जगाधरी से हरियाणा के शिक्षा मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। कंवरपाल गुर्जर ने पूरी शिक्षा का बेड़ागर्क कर दिया। पूरी शिक्षा माफिया चला रहा है। दिल्ली में हमने पूरी शिक्षा व्यवस्था सही कर दी। ये हम हरियाणा में भी करा देंगे। जब शिक्षा मंत्री ने यहां कोई काम नहीं कराया तो फिर वोट क्यों देते हो?।
जगाधरी के बाद केजरीवाल सिरसा में रोड शो करेंगे। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पहली बार हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2019 में आप ने 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई।