भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते ही देश में बड़ा बदलाव आया है। यही नहीं देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत हुआ है। आज भारतवर्ष का हर बड़ा देश सम्मान कर रहा है और हमें गंभीरता से लेने लगा है। यह कहना है केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का। वे पिहोवा में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के शासन में देश मजबूत हुआ है ऐसे ही हरियाणा भी मजबूत हुआ है और यही मजबूती आगे रखने के लिए हरियाणा प्रदेश में भी फिर से भाजपा की सरकार बेहद जरूरी है। कांग्रेस सरकार में जहां भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था और केंद्र से जारी होने वाली राशि में से महज 10 फीसदी संबंधित जगह तक ही पहुंच पाती थी वही आज जो राशि के अंदर से जारी होती है पूरी की पूरी ही संबंधित जगहों पर पहुंचती है।
किसानों के खाते में जाने वाले दो 2000 रुपये हर तीन माह के बाद इसका प्रमाण है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां केंद्र सरकार आने को बड़े कदम उठा रही है वहीं प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर पिछले दो प्लान की योजनाओं को आगे बढ़ते हुए यहां के नागरिकों को और ज्यादा बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
कहा कि युवाओं को बिना पर्ची व बिना खर्ची के नौकरी दी जाएगी तो वहीं महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। पढ़ने वाली छात्रों को स्कूटी मिलेगी तो छोटे उद्गम शुरू करने वाले लोगों को 25 लख रुपए तक का लोन बिना ब्याज के मिलेगा। राजनाथ सिंह ने एक-एक योजना अपने संबोधन में गिनवाई तो वही आह्वान किया कि तीसरी बार फिर से हरियाणा प्रदेश में कमल खिलाएं।