फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम मनोहर यमुनानगर में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, परेड और 19 झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

Thu, 26 Jan 2023 12:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

कार्यक्रम के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा रहेगी। परेड और 19 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 600 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। बॉर्डर पर सात व सिटी में नौ नाके रहेंगे। तेजली खेल परिसर में प्रवेशद्वार पर मेटल डिटेक्टर लगेंगे। 
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीएम मनोहर लाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। इस दौरान सीएम परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। साथ ही जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं और सराहनीय कार्य करने वाले अफसरों, कर्मियों और अन्य लोगों को पुरस्कृत करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री इससे पूर्व जगाधरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शहीदी स्मारक पर शहीदों को नमन करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग जगह 600 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इनकी मदद से जगह-जगह नाकाबंदी होगी, जिसमें जिले की सीमा पर सात और शहरी क्षेत्र में नौ जगह नाके रहेंगे।

विज्ञापन

तेजली खेल परिसर के आसपास भी नाकाबंदी रहेगी, जहां पीसीआर व चीता राइडर भी तैनात रहेंगे। आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं, जहां से जांच के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश मिलेगा। यहां धारा-144 के तहत रेड जोन घोषित कर ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर भी पूरी तरह पाबंदी रहेगी। 

परेड और 19 झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र 
समारोह में स्कूलों के विद्यार्थियों की गिद्दा, हरियाणवी नृत्य, सूर्य नमस्कार और गुजराती नृत्य की प्रस्तुति के साथ परेड और 19 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। ये झांकियां विभिन्न सरकारी विभागों की होगी। जबकि परेड आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग के नेतृत्व में होंगी।

इसमें पुरुष पुलिस की पहली टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई संदीप कुमार, पुरुष पुलिस की दूसरी टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई राहुल कुमार, महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व एएसआई आशा, कमांडो टुकड़ी का नेतृत्व कमांडो यशपाल, गृहरक्षी दल टुकड़ी का नेतृत्व एसआई रमेश कुमार, एनसीसी लड़कों की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर लविश, एनसीसी लड़कियों की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर सिमरन, स्काउट लड़कों की टुकड़ी का नेतृत्व स्काउट रोहन, गाइड लड़कियों की टुकड़ी का नेतृत्व गाइड कुमारी संजना, प्रजातंत्र के प्रहरी टुकड़ी का नेतृत्व कुमारी अलीशा व आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम के पुलिस बैंड का नेतृत्व एएसआई विरेंद्र सिंह करेंगे। उनके द्वारा बैंड पर देशभक्ति की धुन बजाई जाएगी। 
 
रादौर में कुरुक्षेत्र सांसद व बिलासपुर में आएंगे नरवाना एमएलए
खंड स्तर पर रादौर व बिलासपुर में सरकारी स्तर पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम होंगे। इनमें रादौर में नई अनाज मंडी में कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी और बिलासपुर में राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में नरवाना विधायक राम निवास राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे।

दोनों परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं व सराहनीय कार्य करने वाले अफसरों, कर्मियों व अन्य लोगों को पुरस्कृत करेंगे। यहां भी सांस्कृतिक व देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


उधर शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस समारोह कराए जा रहे हैं। इनमें गांवों के नए बने सरपंच व शहर में वार्डों के पार्षद मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही गत वर्ष में संबंधित गांव-वार्ड में जन्मीं व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालीं बेटियां सम्मानित होंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें