फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्ष व जसलीन प्रथम

Mon, 01 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में विजेता टीम के साथ स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें इनडोर इवेंट्स जैसे बैडमिंटन प्रमुख रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्ष प्रथम, वंश द्वितीय व शौर्य तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में जसलीन प्रथम, प्रिंसी दूसरे व शगुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्म तिथि पर मनाया जाता है। मेजर ध्यान चंद ने खेल जगत की दुनिया में भारत को उच्च स्थान तक पहुंचाया है। मेजर ध्यान चंद हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे। उन्होंने बताया कि खेल दिवस के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाता है। जिससे उनकी रुचि खेल में लगे और लोग अपने दैनिक जीवन में से कुछ समय निकालकर खेल खेलें। संस्थान के खेल विभाग एवं एनएसएस यूनिट द्वारा खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन एवं अन्य रिक्रिएशनल इवेंट आयोजित करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें