फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धनौरा पुल से ऊपर से गुजरा हरिपुर खोल नदी का पानी

विज्ञापन
धनौरा में बारिश में खराब हुई फसल व जमा रेत।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर/यमुनानगर। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे धनौरा गांव के लोगों की सांसें उस वक्त अटक गई जब वीरवार रात एक बजे हरिपुर खोल नदी में उफान आ गया। पहाड़ों से इतना पानी आया कि गांव के पास बने पुल के ऊपर चार फीट तक पानी था। रात को आए इतने पानी को देखकर लोगों ने डायल 112 में फोन करके पुलिस को बुला लिया। रातभर पुलिस के जवान गांव में तैनात रहे।
बारिश की वजह से गांव में लोगों की फसलें खराब हो गई। बिजली के पोल टूट कर गिर गए, जिससे गांव में बिजली गुल रही। रणजीतपुर से हिमाचल जाने वाली सड़क किनारे से काफी दूर तक कटाव हो गया। इससे गांव में सड़क के किनारे रखा ट्रांसफार्मर भी गिरने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

वहीं सोम नदी में आए उफान ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी। सोम नदी में तड़के तीन बजे 23,000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। धनौरा में पुल के ऊपर चार इंच तक कीचड़ जमा हो गया। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। काफी देर तक लोग अपने वाहनों को पुल से लेकर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
लोहगढ़ में भी सोम नदी उफान पर रही। हरिपुर खोल व सोम नदी के उफान से गांव धनौरा, बसातियांवाला, रूकाली, खाूनवाला, चिंतपुर में 500 एकड़ धान, गन्ना व पशु चारे की फसल में पानी प्रवेश कर गया। गांव धनौरा में किसान हरपाल, हिशम सिंह, जसबीर, सतपाल, राहुल, मदन लाल, रोशन लाल, सोनू की धान की फसल नदी के रेत में दब गई। धनौरा के लोगाें ने बताया कि उनका गांव हिमाचल प्रदेश पहाड़ियों से सटा हुआ है। वीरवार रात पहाड़ों में बहुत तेज बारिश हुई। इससे हरिपुर खोल नदी में उफान आ गया।
रात को एक बजे बहुत ज्यादा पानी आ गया था। इसलिए लोगों ने फोन करके डायल 112 पुलिस को गांव में बुला लिया। बरसात इतनी जोरदार थी कि हरिपुर खोल नदी के ऊपर गांव में बने पुल के ऊपर से चार फीट पानी गुजरा। लोगों का कहना है कि एक बार तो ऐसा लगा जैसे पानी पूरे गांव पर कहर बरपाएगा। इससे पुल के साथ लगी पटरी में भी थोड़ा कटाव हुआ। ज्यादा नुकसान गांव की सड़क को हुआ है। सड़क किनारे कटाव हो गया। जिससे सड़क के टूटने का खतरा पैदा हो गया है।
सोम के पानी में डूबी 500 एकड़ फसल
सोम नदी के उफान से गांव बसातियांवाला की 300 एकड़ फसल में पानी घुस गया। कई जगह खेतों में दो से तीन फीट तक रेत जमा हो गई। किसानों ने प्रदेश सरकार से तुरंत गिरदावरी करवा उचित मुआवजे की मांग की है। वही गांव मलिकपुर बांगर के समीप सोम नदी का पानी 200 एकड़ फसल में प्रवेश कर गया। किसानों का कहना है कि खेतों से पिछली बार का सोम नदी के उफान का पानी अभी पूरी तरह से नहीं उतरा था अब दोबारा पानी आने से खेतों में तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया। पशुओं के चारे की फसल में पानी आने से खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। विभाग को खेतों से पानी निकासी को लेकर समुचित प्रबंधन करना चाहिए।
विज्ञापन

रुक-रुककर होती रही बारिश, उमस बरकरार

यमुनानगर। जिले में रातभर बारिश होती रही। वीरवार रात साढ़े 10 बजे बारिश शुरू हो गई थी। बारिश कभी बंद हो गई तो फिर से शुरू हो गई। सुबह साढ़े 10 बजे तक ऐसा ही चलता रहा। इससे सुबह तक तो मौसम ठीक रहा। इसके बाद उमस ने फिर से लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर में शरीर पसीने से तरबतर होने लगा। जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की वजह से सुबह के समय विद्यार्थियों को भीगते हुए स्कूल जाना पड़ा। काम पर जाने वालों को भी काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। संवाद

धनौरा में बारिश में खराब हुई फसल व जमा रेत।संवाद

धनौरा में बारिश में खराब हुई फसल व जमा रेत।संवाद

धनौरा में बारिश में खराब हुई फसल व जमा रेत।संवाद

धनौरा में बारिश में खराब हुई फसल व जमा रेत।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें