फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हरिपुर कांबोज ने सुखपुरा की टीम को 25 रन से हराया

Sun, 25 Oct 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बहादुरपुर गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मौजूद मुख्यातिथि व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। बहादुरपुर गांव में शनिवार को शहीद उधम सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-6 का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हरिपुर कांबोज और सुखपुरा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें हरिपुर कांबोज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुखपुरा को 25 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत की।
पहले मुकाबले में हरिपुर कांबोज की टीम ने निर्धारित पांच ओवर में 59 रन बनाए। टीम की ओर से रौनक हरिपुर ने मात्र 10 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली, जबकि वंश ने आठ गेंदों पर 17 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरव ने दो विकेट हासिल किए, जबकि वंश ने एक विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुखपुरा की टीम हरिपुर कांबोज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 34 रन ही बना पाई। इस तरह हरिपुर कांबोज ने 25 रन से मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए वंश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजसेवी विनय कांबोज हरिपुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेना चाहिए। ग्रामीण स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। इस मौके पर पंकज दमला, अजय सिंह, शिवम आर्य, काका हरिपुर, आयोजक कपिल बहादुरपुर, शैंकी, प्रिंस, मोहित, चंचल, पुनीत, मनदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें