फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रेरणा सप्ताह के समापन पर किया हवन

Sun, 25 Oct 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हवन के दौरान मौजूद ​शिक्षक व विद्यार्थी। आयोजक
विज्ञापन
साढौरा। डीएवी पब्लिक स्कूल में महर्षि आनंद स्वामी की जन्मतिथि 15 अक्तूबर से पुण्यतिथि 24 अक्तूबर तक प्रेरणा सप्ताह मनाया गया। महर्षि आनंद स्वामी की पुण्यतिथि पर शनिवार को हवन के साथ प्रेरणा सप्ताह का समापन हुआ। प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि महर्षि आनंद स्वामी का जीवन त्याग, तपस्या और समाज सुधार का साक्षात उदाहरण है। विद्यार्थियों को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में अपनाना चाहिए, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें