फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हवन में आहुतियां डालकर मांगी सुख और समृद्धि

Tue, 18 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। बुबका गांव में चल रहे आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन हो गया। गांव व क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने हवन में आहुतियां डालकर सभी के अच्छे स्वास्थ्य व सुख समृद्धि की मंगल कामना की।
हवन में समाजसेवी सुशील आर्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। वेदों के प्रकांड गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संगीताचार्य जयपाल आर्य ने पूरी वैदिक रीति से हवन सम्पन्न करवाया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित उत्तर प्रदेश के महान शिक्षाविद नाथी राम कांबाेज व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डॉ बलदेव राज कांबोज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज बूबका की कार्यकारिणी द्वारा आए हुए मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नाथी राम ने कहा कि आर्य समाज के संस्कारों को अपनाकर देश उन्नति कर सकता है। आज की युवा पीढ़ी नशे की और बढ़ रही है जो समाज के लिए हानिकारक है। आज के समय मे अधिक से अधिक युवाओं को आर्य समाज के संस्कारों से जुड़ना चाहिए। अध्यक्षता प्रधान राजबीर आर्य व आर्य समाज बुबका के संरक्षक सेवा राम आर्य ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें