फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को पढ़ाया महिला सुरक्षा का पाठ

Tue, 18 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को आत्मविश्वास व आत्मसम्मान निर्माण आत्म-संदेह को पार करना विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता महिला थाना पुलिस की एएसआई नीलम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।
एएसआई नीलम ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने विभिन्न तरीकों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय साझा किए, जैसे कि अवैध गतिविधियों से बचने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 112 एप, ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम के इस्तेमाल द्वारा महिलाएं अपनी जर्नी को रजिस्टर करके अपनी सुरक्षा को मजबूत बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान वाइस चेयरपर्सन इंदु जिंदल, फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ. अश्विनी कुमार ढींगरा, हरप्रीत कौर, फॉर्मेसी हेड नेहा यादव ने एएसआई नीलम को शील्ड एवं उपहार भेंट स्वरुप प्रदान किए। तवलीन कौर ने स्टेज हैंडलिंग करते हुए एएसआई नीलम का धन्यवाद किया। संस्थान वाइस चेयरपर्सन इंदु जिंदल ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह है कि हमारे छात्र आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें व समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें