फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंदिर से लौट रहे हैफेड इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में हैफेड के फील्ड इंस्पेक्टर 55 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने भतीजे के साथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

छछरौली निवासी अंकित अत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार सुबह अपने चाचा सुरेन्द्र कुमार के साथ हनुमान मंदिर बसातियांवाला में दर्शन करने गए थे। दोनों सुबह करीब पांच बजे अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जब दोनों करीब सुबह छह बजे वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी गांव छौली से आगे पुलिया के पास गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने सुरेन्द्र की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अंकित तुरंत अपनी बाइक से उतरा और चाचा के पास पहुंचा। उसने देखा कि उनके सिर, मुंह और शरीर पर गंभीर चोट आई थीं और खून बह रहा था। आसपास के लोगों की मदद से घायल को तुरंत निजी वाहन के जरिए यमुनानगर स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जंहा डॉक्टरों ने सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही व्यासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

भतीजे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी
मृतक सुरेन्द्र कुमार के भतीजे अंकित अत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया था, उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें